Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कुल्लू-मनाली में पर्यटक की अचानक मौत, पतलीकूहल में पेश आया हादसा कुल्लू-मनाली में पर्यटक की अचानक मौत, पतलीकूहल में पेश आया हादसा

कुल्लू-मनाली में पर्यटक की अचानक मौत, पतलीकूहल में पेश आया हादसा

कुल्लू, 25 फरवरी : कुल्लू-मनाली में ट्रेकिंग करने आए एक पर्यटक की अचानक मौत हो गई है। यह हादसा पतलीकूहल में पेश आया है। जानकारी है कि पर्यटक महाराष्ट्र से अपने दोस्तों के साथ ट्रेकिंग करने यहां आया था। जो अचानक पहले पतलीकूहल में टैंट के भीतर बेहोश हो गया जहां वे ठहरे हुए थे, बाद में उसकी मौत हो गई।
हालांकि, पर्यटक के साथ आए दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत पर्यटक की पहचान किशोर यशवंत ताम्हणे पुत्र यशवंत महादेव ताम्हणे निवासी ठाणे महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र से पांच पर्यटक दोस्त ट्रेकिंग करने यहां आए थे।
शनिवार देर रात वे पतलीकूहल में एक कैम्पिंग साइट में टैंट में ठहरे थे। इस दौरान इनमें से एक पर्यटक की तबीयत खराब हो गई। वह अपने टैंट में ही घायल हो गया। जब दोस्तों ने उसे उपचार के लिए पतलीकूहल अस्पताल लाया। यहां पर चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!