Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

पी डी ए ने निकला जनपचायत और साइकिल यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

सुल्तानपुर- ।लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में पीडीए जन पंचायत और साइकिल यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव और महामंत्री सलाउद्दीन अहमद ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।साइकिल यात्रा लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के अमरूपुर गांव से कोथरा बाजार होते हुए बसूही ग्राम सभा में समापन किया गया।साइकिल यात्रा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद,लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव भजन और युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिव मंगल तिवारी के नेतृत्व में संयुक्त रुप से चलाई गई।इस मौक़े पर पूर्व जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव,अमरीश कान्त गौतम,पवन यादव,महेंद्र यादव,दिनेश यादव,सत्यपाल यादव,नीरज बौद्ध,माया कांत पाल सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!