Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

26फरवरी,, को होगा बौद्धिक संपदा पर कार्यशाला का आयोजन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान से होगी कार्यशाला

 

  • जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में बौद्धिक संपदा अधिकार पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कल दिनांक 26 फरवरी को विश्वविद्यालय परिषद स्थित रज़्जू भइया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में किया जाएगा | कार्यशाला के संयोजक डॉ० गिरिधर मिश्र ने बताया की कार्यशाला में छात्रों व शिक्षकों को बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण व उनके लाभ पर चर्चा की जाएगी| कार्यशाला में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता तथा एसएस इंटरनेशनल सर्विसेज, नई दिल्ली के आईपी अटार्नी अभिनव सक्सैना, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. रजनीश कुमार, वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार से डॉ. रंजीत कुमार त्रिपाठी (ट्रेड मार्क और जीआई परीक्षक), शिब्ली नेशनल कॉलेज के प्रो. खालिद शमीम तथा इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के डॉ. अभिषेक कुमार बौद्धिक संपदा अधिकार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे | कार्यशाला के आयोजन सचिव डॉ० धीरेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया की कार्यशाला में छात्र/छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर उत्साह के साथ पंजीकरण कराया है तथा 450 छात्र प्रतिभाग करेंगे | इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क को प्रकाशित करने के तरीकों के बारे में बताएगा जाएगा जो की नवाचार के व्यावहारिक तरीको का पथ प्रदर्शित करेगी।
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!