Uncategorizedताज़ा ख़बरें

बड़ी खबर योगी आदित्यनाथ ने लिया बड़ा निर्णय, निरस्त की गई यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा यूपी CM योगी का बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश में पुलिस परीक्षा का पेपर लीक को लेकर भारी बवाल को देखते हुए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम योगी ने छात्रों की शिकायत के बाद यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द करने का एलान किया है. छह महीने के अंदर एक बार फिर से ये परीक्षा आयोजित की जाएगी. जल्द ही पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से इसकी घोषणा कर दी जाएगी.यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद सीएम योगी ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 को निरस्त कर दिया है. सीएम योगी ने साफ़ कहा है कि 6 माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ इस परीक्षा को फिर से आयोजित किया जाएगा. सीएम ने परीक्षा में धांधली करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि, युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी. परीक्षा की गोपनीयता को भंग करने वाले एसटीएफ की रडार में हैं. इस मामले में अब तक कई बड़ी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!