ताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

वॉटर क्वालिटी सर्वेक्षण जल जाँच जन जागरूकता कार्यक्रम का ग्राम सभाओं में हो रहा आयोजन

अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छ भारत मिशन टीमों को किया रवाना

सिद्धार्थनगर. राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन जनपद की समस्त ग्राम पंचायत में वॉटर क्वालिटी सर्वेक्षण जल जाँच जन जागरूकता कार्यक्रम सामाजिक मानचित्रण फिल्म प्रोजेक्टर वीडियो शो हॉटस्पॉट प्रदर्शनी आई ई सी मैटेरियल वितरण आदि जन जागरूकता के कार्यक्रमों को लेकर आज एजेंसी न्यू जेनेसिस दिल्ली ने जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण मदन रामपाल ने हरी झंडी दिखाकर टीमों को रवाना किया।‌ कार्यक्रम में डीपीएमयू जिला समन्वयक चंद्रपाल सोनी, सीबीटी कोऑर्डिनेटर आशीष श्रीवास्तव, आईएसए/आईईसी कॉर्डिनेटर अंकित पाठक, लैब इंचार्ज संजय सिंह कनौजिया, शताक्षी उपाध्याय, शैलेश चंद्र, एजेंसी कोऑर्डिनेटर शिखा वर्मा, गोविंद सिंह, अनिल निसाद, सरवर आलम, प्रवीण कुमार उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!