ताज़ा ख़बरेंबाराबंकी

थाना एएनटीएफ पुलिस टीम ने 03 मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्ज़े से 60 लाख 70 हज़ार रुपये कीमत की अवैध स्मैक बरामद

मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार

बाराबंकी।

थाना एएनटीएफ पुलिस टीम द्वारा आज शुक्रवार को 03 मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 670 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 60 लाख 70 हजार रूपये बतायी जा रही है बरामद की है। तीनो तस्करों के ख़िलाफ़ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

थाना एएनटीएफ पुलिस टीम द्वारा आज शुक्रवार को मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर 03 शातिर तस्करों मो0 कैफ पुत्र मो0 अलीम, मुसैब पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासीगण टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर व मो0 जमीर उर्फ फिरोज पुत्र मो0 जहीर निवासी असद नगर, दशहराबाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को फैजुल्लागंज सन बेकरी के पास से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार तलाशी में अभियुक्तों के पास से कुल 670 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 60 लाख 70 हजार रूपये है बरामद हुई है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0 65/2024 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

रिपोर्ट विपिन कुमार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!