ताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

हैसियत, जाति, आय एवं निवास प्रमाण-पत्र के प्रकरण लम्बित न रहे, तत्काल निस्तारण कराने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

सिद्धार्थनगर. राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) उमाशंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सम्पन्न। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने समस्त उपजिलाधिकारियों/ तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कोर्ट केस अपडेट करे। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित समस्त एस०डी०एम० व तहसीलदारों को तहसीलों का लक्ष्य पूर्ण करने, राजस्व की वसूली में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का दिया निर्देश। जिलाधिकारी ने वरासत कार्यो में प्रगति लाकर पूर्ण कराने एवं वरासत के प्रकरण लम्बित न रखने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों की प्रगति ठीक न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी विभागों की वसूली बढ़ाकर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। आबकारी विभागा को वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके अलावा स्टाम्प कर, भू-राजस्व वसूली, व्यापार कर, वन विभाग, मण्डी समिति, खनन विभाग, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा अन्य विभागों की समीक्षा की गयी तथा शत्-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि तहसील समाधान दिवस तथा जनसुनवाई में आने वाले प्रार्थना-पत्रों को आईजीआरएस पर अपलोड करे तथा शिकायतों का सही एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे। हैसियत, जाति, आय एवं निवास प्रमाण-पत्र के प्रकरण लम्बित न रहे उनका तत्काल निस्तारण कराये। बैठक में उपजिलाधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, ए०आई०जी० स्टाम्प राजेश कुमार सिंह, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अभियन्ता विद्युत आर०के० कुशवाहा, ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इन्दुबाला सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रवीन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमसागर चौधरी, पुरूषोत्तम लाल श्रीवास्तव, जे०ए० रामकेवल, गंगाराम, पीताम्बर यादव, दिलीप कुमार, विवेक श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!