ताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

किसान दिवस का हुआ आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं को संबंधित विभाग को भेजकर समय से निस्तारण कराये

सिद्धार्थनगर. मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में अंबेडकर सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन। बैठक में सर्वप्रथम जिला कृषि अधिकारी द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ा गया, जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना गया। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं को संबंधित विभाग को भेजकर समय से निस्तारण कराये। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि प्रेषित कराने का निर्देश दिया गया। कोई भी दुकानदार कालाबाजारी न करने पाये। सभी अधिकारी किसानों की समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण करायें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि छुट्टा पशुओं को गौशाला में संरक्षित करे, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान न हो। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को बागवानी के बारे में, अन्य योजनाओं के बारे में चौपाल एवं पंपलेट के माध्यम से तथा उपलब्ध बीज के वितरण की सूचना किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला कृषि अधिकारी द्वारा बैठक में आए हुए समस्त अधिकारीगण व सम्मानित कृषको को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में उप कृषि निदेशक अरविंद विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी मुहम्मद मुजम्मिल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जीवन लाल, लीड बैंक अधिकारी आर०के० सिन्हा, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी तथा किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं किसान व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!