उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमथुरा

भाकियू चढूंनी पदाधिकारी नजरबंद किये, बलदेव के जादोपुर व महावन में लगाया जाम, ज्ञापन सौंपा, आक्रोश

पुलिस छावनी में तब्दील गढ़सौली, जादोपुर

मथुरा।बलदेव। भाकियू चढूंनी के पैदल शांति मार्च कूंच का ऐलान पर पुलिस प्रशासन के पसीने छूटते रहे। देर रात से लेकर सुबह तक भाकियू कार्यकर्ताओं व पुलिस की आंख मिचौनी चलती रही।पुलिस प्रशासन देर रात तक पदाधिकारियों को मनाता रहा जिससे गांव गढ़सौली व जादोपुर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। देर रात तक पुलिस की नजर बंदी में रहें। सुबह 7 बजे से फिर नजरबंदी में सभी पदाधिकारियों को रखा गया। जिससे किसानों में आक्रोश दिखाई दिया। नजरबंद किये गये पदाधिकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान, मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष रामफल सिंह सूबेदार, अंतराम सिंह, श्यामवीर सिंह, हीरा सिंह, भरत सिंह, हरिओम सिंह, महेश प्रधान आदि पदाधिकारियों को नजरबंद कर रखा। रतन सिंह पहलवान व रामवीर सिंह तोमर ने कहा किसानों पर लाठीचार्ज, आसू गैस के गोले, रबर बुलेट चला कर किसानों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। सरकार की तानाशाही व मनमानी से आक्रोश व्याप्त है। पुलिस बल प्रयोग से हरियाणा के संघू बार्डर पर मारे गए किसान की मौत पर किसानों में भारी आक्रोश देखा गया। बाद में नजरबंदी से हटते ही पदाधिकारियों ने महावन व बलदेव के गांव जादोपुर में जाम लगा दिया। भाकियू चढूंनी पदाधिकारीयों ने सुबह 11 बजे महावन में सहकारी समिति के सामने रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जाम का नेतृत्व प्रदेश महासचिव डा सतीश चन्द्र, मंडल महासचिव प्रेम सिंह सिकरवार ने किया। मंडल सचिव हरिपाल सिंह परिहार, मंडल उपाध्यक्ष डा राधेश्याम सिकरवार, जिला उपाध्यक्ष सोनवीर सिंह, पंचम सिंह पचहरा, तहसील अध्यक्ष चरण सिंह पवार, ब्लॉक अध्यक्ष मांट प्रेमपाल सिंह आदि ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसानों को समझा कर शांत किया। तब जाकर एक घंटे बाद जाम खोला गया तब तक दोनों ओर जाम से भीड़ व वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान  विपिन , राजकुमार, अजय कुमार, राज सैनी, चमन भारती, धर्मेंद्र सिंह, राकेश कुमार, मदन चौहान आदि थे। बलदेव के गांव जादोपुर में बलदेव कैलाश मार्ग को भाकियू चढूंनी पदाधिकारीयों ने जाम लगा दिया। नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने करते हुए कहा किसान आन्दोलन को कुचलने के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा, जब तक एमएसपी सहित अन्य मांगों को नहीं माना जाता तब तक किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामफल सिंह सूबेदार, मंडल उपाध्यक्ष हरिओम सिंह परिहार, महताब सिंह , महेश प्रधान, सोहन सिंह सिकरवार, भरत सिंह परिहार, ओमवीर सिंह परिहार, बच्चू सिंह, अंतराम सिंह, हीरा सिंह चौधरी, रमेश चंद्र उपाध्याय, विनय सिंह तोमर, भूदर सिंह, करन सिंह, सोरन सिंह, ओंकार सिंह, कन्हैया सैकड़ों लोग थे।  पुलिस ने समझा कर शांत किया। एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। थानाध्यक्ष संजय त्यागी को किसानों ने ज्ञापन दिया।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!