
*स्मार्टफोन देकर युवाओं को तकनीक में दक्ष बना रही योगी सरकार: रमेश सिंह*
*# स्मार्टफोन से विज्ञान और तकनीकी का होगा विकास:डॉ उमेश चंद्र तिवारी*
*#267 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का किया गया वित
जौनपुर।शाहगंज एसवीडी गुरुकुल महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहगंज के विधायक रमेश सिंह का माल्यार्पण स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम भेंट करके स्वागत किया गया। विधायक ने अपने संबोधन में बताया कि युवाओं में तकनीकी का ज्ञान आधुनिक समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ युवाओं में तकनीकी का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। श्री सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं में तकनीकी ज्ञान से विकसित भारत का निर्माण होगा। प्रदेश सरकार स्मार्टफोन देकर युवाओं में तकनीकी ज्ञान का विकास कर रही है। प्रबंधक एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने कहा कि स्मार्टफोन से युवाओं में विज्ञान और तकनीकी की समझ विकसित होगी।शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और नई जानकारियां प्राप्त होगी इससे सामान्य ज्ञान का स्तर ऊंचा होगा। डॉ राकेश चंद्र तिवारी ने छात्रों से स्मार्टफोन के सदुपयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होगा।संचालन अशोक कुमार ने किया।
इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल, हृदय नारायण शुक्ला,तारा प्रणय तिवारी ,भीम सिंह भोले ,डॉ अशोक बिंद , बृजेश वर्मा, दिवाकर पांडे,पूर्व प्रधान प्रवेश सिंह, अमित सिंह उर्फ राजा, प्राचार्य जगदंबा मिश्रा रमापति दुबे सहित संभ्रांत लोग एवं समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।





