Uncategorizedताज़ा ख़बरें

नगर पालिका कर्मचारी को दिनदहाड़े मारी गोली, सीने में गोली लगने से हुई मौत

नगर पालिका कर्मचारी को दिनदहाड़े मारी गोली, सीने में गोली लगने से हुई मौत

कबीर मिशन समाचार
पवन सावले

जिले की मनावर नगर पालिका परिषद में दिनदहाड़े गोली मारकर एक कर्मचारी की हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे नगर पालिका में सहायक ग्रेड 3 के पद पर कार्यरत कर्मचारी महेंद्र उर्फ छोटू त्रिवेदी उम्र 50 वर्ष जो अपने कार्यालय में काम कर रहा था इस दौरान आरोपी नरेंद्र ढोली ने वहां जाकर देसी कट्टे से उस पर फायर कर दिया जो महेंद्र के सीने में जा लगी।
श्री त्रिवेदी को घायल अवस्था में सिविल हॉस्पिटल मनावर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बड़वानी उपचार हेतु रेफर किया। जहां उसकी मौत हो गई। मामले के बारे में एसडीओपी धीरज बब्बर ने बताया कि आरोपी का बेटा नगर पालिका में पिछले वर्ष आउटसोर्स पर काम कर रहा था जिसे निकाल दिया गया था।इसी बात को लेकर आरोपी और कर्मचारी में विवाद हुआ था। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!