ताज़ा ख़बरेंराजस्थान

राजस्थान : दर्दनाक हादसा, माइंस धंसने से 6 श्रमिक दबे, 3 की मौत।

राजस्थान : दर्दनाक हादसा, माइंस धंसने से 6 श्रमिक दबे, 3 की मौत।
Pali mines incident : राजस्थान के पाली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के साकदडा गांव में माइंस में काम करते हुए 6 श्रमिक मलबे में दब गए। जिनमें से 3 जनों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि अन्य घायल को उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।माइंस में जाने पर अस्थायी रूप से रोक
बताया जा रहा है कि सुबह खदान में मिट्टी धंसने से यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी के बाद प्रशासन रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची। मलबे को हटाया गया तो, कुल 6 श्रमिक दबे मिलेे। जिनमें से तीन की मौत रेस्कयू टीम के पहुंचने से पहले ही हो गई। जिन्हें एंबुलेंस के जरिए बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

फिलहाल, प्रशासन द्वारा माइंस क्षेत्र में जाने पर रोक लगा दी गई है और हादसे के कारण की जांच की जा रही है।घटना की जानकारी के बाद स्थानीय सांसद पीपी चौधरी ने ट्वीट कर हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया है और घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामन की। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को पीड़ितों की हरसंभव सहायता देने एवं अन्य कार्यवाही हेतु निर्देशित भी दिए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!