Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

पंचशील स्मारिका के प्रकाशन हेतु लेख आमंत्रण

28 जनवरी से 01 फरवरी तक 05 दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव-2024 के कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन के पश्चात प्रकाशित होगी पंचशील स्मारिका

सिद्धार्थनगर. जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर पवन अग्रवाल के निर्देशानुसार 28 जनवरी 2024 से 01 फरवरी 2024 तक 05 दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव-2024 के कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन के पश्चात प्रकाशित होने वाली पंचशील स्मारिका का भी प्रकाशन कराया जाना है। जिसमें जनपद के विकास, ऐतिहासिक स्थल, सांस्कृतिक विरासत आदि का प्रकाशन कराया जायेगा। उक्त पंचशील स्मारिका में जनपद के पत्रकार, बुद्धिजीवी, वरिष्ठ नागरिकगण आदि का लेख प्रकाशन हेतु आमंत्रित है। आप सभी से अनुरोध है कि 26 फरवरी 2024 तक साफ्ट काॅपी ई-मेल infosdr524@gmail.com पर तथा हार्ड काॅपी जिला सूचना कार्यालय, कमरा नं0-02, कलेक्ट्रेट भवन सिद्धार्थनगर में उपलब्ध कराने का कष्ट करे। 26 फरवरी 2024 के बाद प्राप्त होने वाले लेख पर स्मारिका प्रकाशन समिति द्वारा विचार नही किया जायेगा। उक्त जानकारी जिला सूचना अधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!