ताज़ा ख़बरेंराजस्थान

सीएम ने अधिकारियों के लिए क्लास कार्यकर्ताओं में फुका जोश बोल जनता मेरे पास समस्या लेकर आए तो अधिकारियों का क्या काम कहां कार्यकर्ता भाजपा की रीड की हड्डी है

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जिला क्लब पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

ॐ आकार मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा: CM भजनलाल बोले : यह समय देश की आस्था और संस्कृति का अमृतकाल।।पाली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह समय देश की आस्था और संस्कृति का भी अमृतकाल है। भारत अनादिकाल से सनातन धर्म और अध्यात्म का केन्द्र रहा है। भारत ने सम्पूर्ण विश्व का मार्गदर्शन किया है। वर्तमान काल भी सनातन धर्म का उदयकाल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सनातन धर्म को पुन: प्रतिष्ठित कर रहे हैं। हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत मंदिरों का उत्थान किया जा रहा है।जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर जयपुर हाइवे पर नवनिर्मित ओम मंदिर के प्रतिष्ठा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान कहा कि यह रामभक्तों की सरकार है।महिलाओं और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरासत को बचाने में हमारे साधु-संतों का भी बड़ा योगदान है। जाडन में ओम आकार का मंदिर इसी का उदाहरण है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी।
आज भारत इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। दुनिया में हमारे देश का डंका बज रहा है। इसमें साधु-संतों का भी बड़ा योगदान है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित शिव मंदिर का उद्घाटन किया।मंदिर के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। उन्होंने विश्वदीप गुरुकुल के महामंडलेश्वर महेश्वरानंद से आशीर्वाद लिया।मुख्यमंत्री ने पाली के डिस्टि्रक्ट क्लब में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, वही करते हैं। चुनाव में जो भी वादे किए थे, उनको पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपने भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फैंकने का काम किया, इसके लिए धन्यवाद।भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उत्साहित और अनुशासित है। वह गरीब को गणेश मानकर काम करता है। सीएम ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटें जीतने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि पाली के कार्यकर्ताओं को वे अच्छी तरह से जानते हैं।अधिकारियोें की बैठक में दिए निर्देश
जाडन से पाली पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिला परिषद सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और सरकार की मंशा से अवगत कराया।

उन्होंने आमजन के काम त्वरित करने के निर्देश दिए

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!