Uncategorizedउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा डियूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा डियूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया


चित्रकूट 16 फरवरी 2024

*पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा डियूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित कान्हा प्रेक्षागार में दिनाँक 17.02.2024 व 18.02.2024 को होने वाली उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा डियूटी में पुलिस बल को ब्रीफ किया गया । उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा डियूटी में लगे हुये समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण तय समय से डियूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी डियूटी का निर्वहन करेंगें ।

चैकिंग व फ्रीक्सिंग में लगा पुलिस बल शालीनता के साथ गहनता से प्रत्येक अभ्यर्थी की तलाशी करेगा व प्रतिबंधित वस्तुओं को किसी भी स्थिति में परीक्षा केन्द्र के अन्दर नहीं जाने देगा । सभी परीक्षा केन्द्र के गेट परीक्षा शुरु होने के 10 मिनट पूर्व ही बंद कर दिया जायेंगें ।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान अनुज कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मऊ जयकरन सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/यातायात राज कमल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!