Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

6 वर्षीय आदिवासी बालिका पुलिस की सतर्कता से अपने घर पहुंची

6 वर्षीय आदिवासी बालिका पुलिस की सतर्कता से अपने घर पहुंची

आज दिनांक को पुलिस थाना खाचरोद अंतर्गत ग्राम रामा तलाई से कन्हैया लाल भील द्वारा लगभग शाम 4:00 बजे थाने पर सूचना दी कि उसकी 6 वर्षीय बालिका जो पति-पत्नी काम करने के लिए कस्बा खाचरोद में आ गए थे झोपड़ी में अकेली थी 9:00 बजे छोड़ कर आए थे 12:00 बजे जाकर देखा तो नहीं मिली आसपास तलाश करने पर अब तक नहीं मिलने पर थाने पर सूचना करने आया हूं
6 वर्षीय बालिका होने से मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुभाग्य अधिकारी पुलिस खाचरोद श्रीमती पुष्पा प्रजापति एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार एवं पुलिस टीम द्वारा लगातार लोगों से पूछताछ की गई रामा तलाई से कस्बा खाचरोद में आने वाले मार्ग पर एट भट्टे वाले से पूछताछ करते हैं उसके द्वारा 11:30 बजे रावला खाचरोद तरफ जाते देखा उसे मार्ग पर पुराना बस स्टैंड खाचरोद पर फल फ्रूट वालों से पूछताछ करते रेलवे स्टेशन तरफ जाते देखा इस प्रकार लगातार लोगों से पूछताछ करते पुराना बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तरफ बालिका जाना ज्ञात हुआ जो आसपास तलाश करते पुलिस ग्राउंड के पास आदिवासी लोगों के डरों में बालिका घूमते पाई गई इस प्रकार सूचना मिलने के 7 घंटे के भीतर बालिका का पता लगाया कर उसके परिजनों के हवाले किया तथा समझाइए दी कि आगे से बालिका का ध्यान रखा जावे उक्त सराहनीय कार्य में अनुभाग्य अधिकारी पुलिस खाचरोद श्रीमती पुष्पा प्रजापति निरीक्षक नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार उप निरीक्षक नानकराम पटेल सहायक उप निरीक्षक चालक हरिओम यादव आरक्षक मुकेश गोयल आरक्षक विशाल मेवाड़ा आरक्षक रवि बैरागी प्रधानारक्षक चालक उम्मीद राम आरक्षक कृष्णा बैरागी की सराहनी भूमिका रही

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!