Uncategorizedअन्य खबरेआजमगढ़उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत

आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार के बेलहाडीह मार्ग पर स्थित एक नर्सिंगहोम में बुधवार को प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोग आ गए। भीड़ जुटने पर डॉक्टर अस्पताल बंद कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर तरवां सीएचसी के प्रभारी डॉ. देवेंद्र ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच में अस्पताल का कोई वैध कागजात नहीं मिला। प्रसूता के परिजन व डॉक्टरों से समझौता होने से मामला शांत हो गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!