Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल करवाया

सोनिया गांधी ने नामांकन दाखिल करवाया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को राजस्थान से कांग्रेस की और से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है।
सोनिया गांधी ने बुधवार को दोपहर 12:30 बजे विधानसभा पहुंचकर चुनाव अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा के सम्मुख अपना नामांकन प्रस्तुत किया।नामांकन के समयसोनिया गांधी के साथ उनके पुत्र राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली मौजूद रहे।
इससे पहले प्रस्तावक और समर्थक विधायकों ने उनके नामांकन पर हस्ताक्षर किए। कांग्रेस की तरफ सेअभी सोनिया गांधी ने ही नामांकन दाखिल किया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि सोनिया गांधी का राजस्थान से राज्यसभा का सदस्य कांग्रेस की और से निर्विरोध निर्वाचित होना सुनिश्चित हो गया है

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!