ताज़ा ख़बरें

जमानिया विधानसभा सीट: राजनीतिक सरगर्मी और संभावित दावेदारों का विश्लेषण

Bjp में छाए हुए हैं नए - नए चेहरे


गाज़ीपुर जिले की हाई-प्रोफाइल जमानिया विधानसभा ( 379)सीट पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और 7 बार के विधायक ओमप्रकाश सिंह के गढ़ को भेदने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर टिकट की दावेदारी को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर है।
क्षेत्र में लगातार नए-नए चेहरे जनता के बीच संपर्क साध रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं।
वर्तमान में जिन प्रमुख नामों की चर्चा जोरों पर है और जो लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं उनमें से *जयप्रकाश गुप्ता* वर्तमान में जमानिया के चेयरमैन हैं और स्थानीय निकाय राजनीति में इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
गुप्ता चेयरमैन होने के नाते जनता के बीच उनकी सीधी पहुंच है। वह लगातार क्षेत्र के कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और सामाजिक बैठकों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इनको पूरे जमानिया विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई स्थान नहीं जहां इनको लोग जानने से पीछे है l

सुनीता सिंह (पूर्व विधायिका, जमानिया):
सुनीता सिंह जमानिया की पूर्व विधायिका रह चुकी हैं, जिसके कारण पार्टी संगठन और क्षेत्र में उनका पुराना राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क है।
वह एक बार फिर से क्षेत्र में सक्रिय हो चुकी हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर रही हैं। तथा जन सभा में शामिल होते रहती है l उनका पुराना राजनीतिक अनुभव उन्हें इस रेस में एक मजबूत दावेदार बनाता है।
इसी क्रम में *अमित सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र सिंहासन सिंह*
अमित सिंह उर्फ मुन्ना भी इस बार बीजेपी के टिकट के लिए एक उभरते और मजबूत दावेदार के रूप में सामने आए हैं।
वह लगातार क्षेत्र में भाईचारे का संदेश देते हुए जनसंपर्क कर रहे हैं। युवाओं और स्थानीय स्तर पर उनकी बढ़ती सक्रियता ने चुनावी समीकरण को और दिलचस्प बना दिया है। इन्होंने अपने जन सम्पर्क में लगातार लोग के बीच पहुंच कर मृदुलवाणी ,सरल स्वभाव, उच्च विचार से लोगो से मिलन शुरू हैं l

जमानिया विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता ओमप्रकाश सिंह का प्रभाव लंबे समय से रहा है। वह इस सीट से 7 बार विधायक रह चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ा राजनीतिक रिकॉर्ड है।
*सोशल मीडिया की भूमिका*: वर्तमान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन संभावित दावेदारों के समर्थकों द्वारा लगातार यह सवाल उछाला जा रहा है कि “कौन हराएगा 7 बार के विधायक ओमप्रकाश सिंह को?”
बीजेपी के ये तमाम दावेदार अपनी-अपनी जमीनी पकड़, विकास कार्यों और व्यक्तिगत जनसंपर्क के जरिए पार्टी हाईकमान का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश में जुटे हैं।

जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, जमानिया में बीजेपी की टिकट की जंग दिलचस्प होती जा रही है। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन इनमें से किस चेहरे पर दांव लगाती है और क्या पार्टी का कोई भी उम्मीदवार ओमप्रकाश सिंह के लंबे राजनीतिक सफर और उनके प्रभाव को मात दे पाएगा या नहीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!