ताज़ा ख़बरें

फुल्ली  नहर पुलिया पर बना गड्ढा दे रहा  बड़ी दुर्घटना को दावत

  • फुल्ली  नहर पुलिया पर बना गड्ढा दे रहा  बड़ी दुर्घटना को दावत, प्रशासन साधी चुप्पी

​जमानिया (गाजीपुर ) क्षेत्र के जमानिया-दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर स्थित फुल्ली गाँव के समीप नहर पुलिया पर हुआ एक बड़ा गड्ढा किसी बड़ी अनहोनी को चुनौती दे रहा है। सड़क के बीचों-बीच बना यह जानलेवा गड्ढा स्थानीय राहगीरों और वाहन चालकों के लिए काल साबित हो सकता है, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी गहरी नींद में सोया हुआ है।

इस मार्ग पर चौबीसों घंटे ओवरलोड भारी वाहनों का आवागमन बना रहता है। जो पांडेय मोड़ से फुल्ली के पास व दिलदारनगर होते हुए गहमर की ओर जाते है l जो क्षमता से अधिक भार लेकर गुजरने वाले इन ट्रकों और डंपरों के कारण पूरी सड़क जगह-जगह से धंस चुकी है। फुल्ली गाँव के पास नहर पुलिया पर तो स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि यहाँ एक बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया है।

इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और पर्याप्त संकेतक न होने के कारण रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है। विशेषकर दुपहिया वाहन चालक अचानक इस गड्ढे के सामने आने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार होना कोई बड़ी बात नहीं है l

देखा जाए तो इस मार्ग से आए दिन सरकारी अधिकारियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन इसके बावजूद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (PWD) और स्थानीय प्रशासन की इस अनदेखी के कारण क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है।

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!