
पत्रकार भूमिका भारत न्यूज आरिफ खान समथर
समथर- (झांसी) कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार के दिन ANM पद पर कार्यरत ममता नगाइच के 37 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के मोठ अधीक्षक डॉ एमपी राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी संगुल तिवारी ने ममता नगाइच के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 37 वर्षों के कार्यकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ स्वास्थ्य विभाग की सेवा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।
विदाई समारोह के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ ने ममता नगाइच के साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सहकर्मियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
ममता नगाइच ने भी अपने संबोधन में सभी सहकर्मियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में बिताए गए ये वर्ष उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण और यादगार पल रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी
इस मौके पर स्टाफ में डा एकता तिवारी, केडी मिश्रा, रानू सोनी, अनूप तिवारी, देवेंद्र कुमार, रश्मि, भुवन, सरनाम कुशवाहा, नितिन गुप्ता, हरनाम कुशवाहा, रोहित सविता, सौरभ नगाइच सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

