Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

वाराणसी-गाजीपुर रूट को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी,

18 कोच की सम्पूर्ण सुविधा मिलेगी

पूर्वोत्तर रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एक द्विसाप्ताहिक होली स्पेशल एक्सप्रेस (01431/01432) चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष गाड़ी पुणे और गाजीपुर सिटी के बीच चार-चार फेरों में चलाई जाएगी।

इस स्पेशल ट्रेन से वाराणसी-गाजीपुर रूट के यात्रियों को सीधी और अतिरिक्त सुविधा मिलेगी, जिससे त्योहार के दौरान उनकी यात्रा सुगम होगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वाराणसी और गाजीपुर के बीच यात्रियों को सीधा लाभ पहुंचाएगी।

पुणे-गाजीपुर सिटी होली स्पेशल इन तारीखों पर चलेगी गाड़ी संख्या 01431 पुणे-गाजीपुर सिटी होली स्पेशल 24 और 27 फरवरी, तथा 03 और 06 मार्च 2026 को पुणे से प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन वाराणसी 15:40 बजे, जौनपुर 17:00 बजे और औड़िहार 17:55 बजे होते हुए गाजीपुर सिटी 19:05 बजे पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 01432 गाजीपुर सिटी-पुणे स्पेशल 26 फरवरी, तथा 01, 05 और 08 मार्च 2026 को गाजीपुर सिटी से 04:20 बजे रवाना होगी। यह औड़िहार 05:15 बजे, जौनपुर 07:05 बजे और वाराणसी 08:30 बजे पहुंचकर आगे पुणे के लिए अपनी यात्रा जारी रखेगी।इस द्विसाप्ताहिक होली स्पेशल एक्सप्रेस में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 6 शयनयान (स्लीपर), 5 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 4 साधारण द्वितीय श्रेणी और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह विशेष एक्सप्रेस ट्रेन होली के दौरान वाराणसी-गाजीपुर सहित पूर्वांचल के यात्रियों के लिए एक अतिरिक्त और सुगम यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!