
पंकज गुप्ता
पद: जिला मीडिया प्रभारी
जिला: जालौन, उत्तर प्रदेश
नियुक्ति घोषणा
पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ को यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि श्री पंकज गुप्ता को जनपद जालौन का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया जाता है। श्री पंकज कुमार पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए पत्रकारों की सुरक्षा, एकता और अधिकारों के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, मीडिया अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए संघ नेतृत्व द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। संघ को पूर्ण विश्वास है कि श्री पंकज गुप्ता अपने पद की गरिमा के अनुरूप निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ जिला स्तर पर संगठन को सशक्त करेंगे तथा पत्रकार हितों की रक्षा हेतु प्रभावी भूमिका निभाएंगे। संघ की ओर से शुभकामनाएँ पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।
- पत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ
- एकजुट पत्रकार — सुरक्षित पत्रकारिता, सुरक्षित समाज
- रिपोर्ट – पंकज गुप्ता
- जिला – जालौन, उरई
- राज्य – उत्तर प्रदेश
- चैनल – B B News





