

संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) का प्रतिनिधिमंडल माइंस हॉस्पिटल राजहरा में डॉक्टरो से मिलकर नए वर्ष 2026 की बधाई दी, साथ ही अपेक्षा की कि आने वाले समय में माइंस के कर्मचारी और उनके परिवार को अच्छी स्वास्थ्य सेवा मिलेगी। यूनियन की ओर से अध्यक्ष श्री निवासलू, कार्यकारी अध्यक्ष प्रीतम पटेल, संगठन सचिव राजेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, राज किशोर मोहंती, नरेंद्र जनबंधु, आरबी सिंह, हेमंत साहू, गजाधर साहू शामिल थे।*

प्रतिनिधियों ने डॉक्टर कौशलेंद्र ठाकुर, डॉक्टर प्रमोद विनायके, डॉक्टर मनोज डहरवाल, डॉक्टर अशोक, डॉक्टर किशोर कौशिक, डॉक्टर इमानुएल मेसी, डॉक्टर मनीला यादव, डॉक्टर पी राजशेखर राव, डॉक्टर प्रियंका शिवप्पा, डॉक्टर शशांक अग्रवाल, डॉक्टर प्रिया पंकज आदि का पुष्प गुच्छ भेटकर अभिवादन किया गया।*
*यूनियन प्रतिनिधियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कौशलेंद्र ठाकुर से राजहरा माइंस में नर्सिंग स्टाफ की कमी, ड्रेसर की कमी के कारण मरीजों को हो रही तकलीफों आदि के बारे में चर्चा कर कहा कि इनकी भर्ती तत्काल की जानी चाहिए, ताकि मरीज को उचित स्वास्थ्य सेवा समय पर मिल सके। प्रतिनिधियों ने डॉक्टर कौशलेंद्र ठाकुर से कहा कि आने वाले समय में डॉक्टर मनोज डहरवाल सेवानिवृत्त होने वाले हैं, उनके स्थान पर मेडिसिन वाला डॉक्टर राजहरा माइंस हॉस्पिटल में होना अतिआवश्यक है, क्योंकि डॉक्टर मनोज डहरवाल के जाने से लौह अयस्क समूह राजहरा के सारे कर्मचारियों एवं उनके परिवार की स्वास्थ्य सेवा बहुत प्रभावित होगी, उनके अनुभव का लाभ माइंस कर्मचारी को बहुत मिला है। माइंस हॉस्पिटल में मेडिसिन डॉक्टर तथा नर्सिंग स्टाफ और ड्रेसर की भर्ती प्राथमिकता से किया जाना बहुत आवश्यक है।*





