
महिला एवं बाल विकास विभाग ने “वीर बाल दिवस एवं महतारी सम्मेलन” का किया आयोजन।

राजा खान -रिपोर्टर -देश 24 लाइव न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ बालोद
दल्ली राजहरा शनिवार 27 दिसंबर 2025
महिला एवं बाल विकास विभाग ने दल्ली राजहरा नगर के वार्ड क्रमांक 20 गांधी चौक स्थित माँ दुर्गा मंच में छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर वीर बाल दिवस एवं महतारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि श्री तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा, विशेष अतिथि डॉ. विजय ठाकुर बी, एम. ओ. डौण्डी, सुरेश जायसवाल पार्षद थे कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गयी।

महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर दिव्या मानिकपुरी ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं योजनाओं के विषय मे विस्तार से हितग्राहियों को जानकारी दी गई।

तोरण लाल साहू ने कहा विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का भरपूर लाभ लेवें। विभाग द्वारा सतत् प्रयास किया जाता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। माताएं और बहाने महतारी वंदन योजनाओं का लाभ लें।
डॉ.विजय ठाकुर ने गर्भावस्था के देखभाल, गर्भावस्था की जटिलता एवं उपचार के विषय में विस्तार से जानकारी दिया, सभी हितग्राहीयों के लिए शासकीय चिकित्सालय में जांच, परामर्श की सुविधा है, आप सब स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं ।स्वास्थ्य परीक्षण नियमित कराते रहे, अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मचारीगण, मितानिनगण एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क करके स्वास्थ्य योजनाओ का लाभ से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।
विभाग द्वारा महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था कुर्सी दोड़ में उत्तरा सार्वा प्रथम पूर्णिमा उइके द्वितीय स्थान प्राप्त किया मटका फोड़ में उतरा सार्वा प्रथम स्थान एवं प्रभा ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड, बच्चों का मनमोहक नृत्य की प्रस्तुत किया गया 10 महिलाओं का गोद भराई हुआ तथा 12 बच्चों का अन्नप्राशन का आयोजन भी किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन रेखु राम साहू (स्वास्थ्य सुपरवाइजर) ने किया तथा आभार व्यक्त रेनू (सुपरवाइजर महिला एवं बाल विकास विभाग) ने किया।






