Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी के तत्वावधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता*

दिलीप अग्रवाल ब्यूरो चीफ बैतूल(9425006741)


फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब घोड़ाडोंगरी के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता “सतपुड़ा विधायक ट्रॉफी” का भव्य शुभारंभ आज 25 दिसंबर को किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सतपुड़ा विधायक श्री गंगा सज्जन सिंह उईके द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्री रामजीलाल उईके, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीरावंती उईके, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री सोनू खनूजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में फ्रेंड्स क्लब के संरक्षक राजेंद्र मालवीय, अशोक राठौड़, गोविंद अग्रवाल, समीर पाठक, आनंद अग्रवाल, तीर्थराज मथानकर, रूपेश साहू, दीपक धोटे, सिद्धार्थ बिहारे, नरेंद्र चौकसे, राजा इमरान खान, अखिलेश राजरस की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं विशेष सहयोगी के रूप में गगन अग्रवाल एवं सुमित तंवर ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना, अनुशासन एवं भाईचारे के साथ प्रतियोगिता खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती हैं।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में

विजेता टीम को ₹66,666 नकद राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी,

जबकि उपविजेता टीम को ₹33,333 नकद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला आज SWC घोड़ाडोंगरी एवं HS सारनी की टीमों के बीच खेला जाना प्रस्तावित था। खबर लिखे जाने तक मैच प्रारंभ नहीं हुआ था।

शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!