ताज़ा ख़बरें

बालोद जिले के दल्ली राजहरा के युवा कार्यकर्ता रविंदर गुप्ता को भाजयुमो प्रदेश में मिली बड़ी जिम्मेदारी*

*बालोद जिले के दल्ली राजहरा के युवा कार्यकर्ता रविंदर गुप्ता को भाजयुमो प्रदेश में मिली बड़ी जिम्मेदारी*

*रविंदर गुप्ता को प्रदेशभर के 60 युवाओ के पदाधिकारियों की सूची में शामिल किया जाना दल्ली राजहरा के लिए गौरव की बात*

छत्तीसगढ़ के छोटे से जिले बालोद अंतर्गत दल्ली राजहरा के निवासी एवं ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता रविंदर गुप्ता को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उनके निरंतर समर्पण, कार्यकुशलता एवं संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें भाजयुमो प्रदेश नीति एवं अनुसंधान का सह-प्रमुख नियुक्त किया है।

प्रदेश संगठन द्वारा इस बार प्रदेशभर से 60 युवाओं को अवसर प्रदान किया गया है, जिसमें बालोद जिले से रविंदर गुप्ता का चयन होना जिले के लिए गर्व का विषय है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी की सहमति से की गई है।

गौरतलब है कि रविंदर गुप्ता पिछले 8 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी प्रबंधन, रणनीति निर्माण एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। नीति निर्माण और चुनावी रणनीति में उनकी दक्षता का लाभ आने वाले चुनावों में भी पार्टी को मिलने की उम्मीद है। उनकी हिंदुत्ववादी विचारधारा और संगठन के प्रति निष्ठा की पहचान पूरे बालोद जिले में स्थापित है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रविंदर गुप्ता ने कहा कि वे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शक एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा जी के नेतृत्व में युवाओं को मजबूत करना, उनमें राजनीतिक जागरूकता लाना एवं अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

रविंदर गुप्ता ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा जी, प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन जी, जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख जी सहित प्रदेश व जिला संगठन के समस्त वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

उनकी इस नियुक्ति से बालोद जिले सहित पूरे प्रदेश में युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!