ताज़ा ख़बरें

अतिशय क्षेत्र हटा नवीन कार्यकारी गठन पदाधिकारी का हुआ निर्वाचन

जिला रिपोर्टर

Oplus_0
Oplus_0

सुरेश कुमार चौधरी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

– हटा टीकमगढ़ 17/12/2025

*अतिशय क्षेत्र हटा जी : नवीन कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का हुआ निर्वाचन*

हटा/टीकमगढ़ – 16/12/2025 श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र हटा जी की महासमिति की बैठक में नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में अध्यक्ष पद पर हरिश्चंद्र जैन ‘कल्लू सेठ’ (अमरमऊ), मंत्री पद पर श्री लालू जैन (हटा) तथा कोषाध्यक्ष पद पर अजित जैन बंधु (शास्त्री) को निर्वाचित किया गया।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को महासमिति सदस्यों एवं सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। महासमिति ने आशा व्यक्त की कि नवीन कमेटी समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए अतिशयकारी बड़े बाबा चंद्रा प्रभु भगवान के समक्ष पूर्व में हुए भूमि पूजन स्थल पर प्रस्तावित भव्य मानस्तम्भ निर्माण कार्य को अपने कार्यकाल में पूर्ण करेगी। उल्लेखनीय है कि इस कार्य हेतु 24 मूर्ति प्रदाताओं द्वारा मूर्तियाँ प्रदान करने का संकल्प लिया गया है।

बैठक में अतिशय क्षेत्र हटा जी के विकास एवं धार्मिक गतिविधियों के विस्तार पर भी चर्चा की गई। अंत में पधारे सभी महासमिति सदस्यों एवं आमंत्रित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

प्रेषक : अशोक जैन क्रांतिकारी
पूर्व महामंत्री, श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र हटा जी जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!