सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य गांव-गांव में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने पहचान दिलाने, युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता लाना है। उन्होेंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा राष्ट्रीय मंच तक पहुँचेगी।
सांसद श्री नाग आज जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचांदुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इससे पूर्व सांसद श्री नाग ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं ट्राफी का अनावरण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव की शुरूआत ग्राम कचांदुर से हो रही है। इससे गांव की खेल प्रतिभा का विकास होगा। गांव की इन खेल प्रतिभाओं को कलस्टर स्तर, तहसील स्तर, विधानसभा स्तर तथा लोकसभा स्तर पर खेलते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बेहतर माध्यम मिलेगा। खेल से शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है।
इस उपलक्ष्य पर सांसद श्री नाग ने कबड्डी के प्रतिभागियों से भेंट कर परिचय प्राप्त किया तथा कबड्डी का शुभारंभ कर सभी उपस्थित जनों को अपनी शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जनपद पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम चंद्राकर, नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र राय, श्री वीरेन्द्र साहू, नगर पालिका बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव, श्री लेखराम साहू, राज्य एथेलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निखत सुल्ताना एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाॅल एवं रस्साकस्सी कुल 04 खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
4 days ago
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 53 मामलों की सुनवाई 🔹 6 परिवारों का हुआ सफल मिलन, 16 मामलों का निस्तारण
4 days ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
4 days ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
4 days ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
1 week ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
1 week ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
1 week ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
1 week ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट भारतीय टीम द्वारा T20 मैच जीतने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव द्वारा टीम को बधाई दी गई वही मंदसौर जिले में हर शो उल्लास से जश्न मनाया गया है जीत का ढोल नगाड़ा के साथ झूम झूम प्रशंसक बधाई दी व शुभकामनाएं दी भारत की टीम को जीतने पर आतिशबाजी की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत द्वारा T 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी।