
एसएनए मॉडयूल के माध्यम से किया गया जिले के सभी 436 ग्राम पंचायत सचिवों को 01 करोड़ 41 लाख 07 हजार 359 रूपये की राशि का ऑनलाईन भुगतान

राज्य में सिंगल नोडल एकांउट (एसएनए) मॉडयूल से ग्राम पंचायत सचिवों का वेतन भुगतान करने वाला बालोद प्रथम जिला बन गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आज जिले के सभी 436 ग्राम पंचायत के सचिवों को राशि 01 करोड़ 41 लाख 07 हजार 359 रूपये एसएनए मॉडयूल के माध्यम से ऑनलाईन भुगतान किया गया।




