धान खरीदी केन्द्र गुजरा, डौण्डी एवं गुदुम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा धान खरीदी के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा
धान खरीदी के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा देश 24 लाइव न्यूज़ रिपोर्टर -राजा खान जिला ब्यूरो चीफ बालोद-9174400910
धान खरीदी केन्द्र गुजरा, डौण्डी एवं गुदुम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर की कार्रवाई, साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बालोद, 24 नवंबर 2025
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि धान खरीदी का कार्य किसान हित से जुड़े होेने के कारण शासन के विशेष प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज जिले के आदिवासी बहुल डौण्डी विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र गुजरा, डौण्डी एवं गुदुम का निरीक्षण कर धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र गुजरा के निरीक्षण के दौरान अपने कार्य में अनुपस्थित रहने के कारण निगरानी समिति के सदस्य एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भिलेन्द्र साहू तथा धान खरीदी केन्द्र गुदुम के नोडल अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री चंद्रशेखर पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी तरह धान खरीदी केन्द्र डौण्डी के निरीक्षण के दौरान अपने कार्य में घोर लापरवाही बरते जाने तथा उनका कार्य संतोषप्रद नही पाए जाने पर धान खरीदी केन्द्र डौण्डी के समिति प्रबंधक श्री रजऊराम ठाकुर को तत्काल हटाकर उनके स्थान पर नए समिति प्रबध्ंाक की नियुक्ति की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री आरके राठिया को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों, समिति प्रबंधकों तथा निगरानी दल में शामिल सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में केवल साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों, निगरानी दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 08 बजे धान खरीदी केन्द्र में अनिवार्य रूप से संपूर्ण व्यवस्था की माॅनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम श्री सुरेश साहू, जिला खाद्य अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी सहित कृषि उपज मंडी तथा संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों के साथ धान खरीदी केन्द्र गुजरा में पहुँचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधक एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आज किसानों को जारी किए गए टोकर एवं गेट पास आदि के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक एवं धान खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों को केवल आॅनलाईन टोकन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल विशेष परिस्थितियों में अत्यधिक वृद्ध एवं बीमार व्यक्तियों के अलावा जिन कृषकों के पास मोबाईल नही है उन्हीं कृषकों का आवश्यकतानुसार आॅफलाईन टोकन काटा जाए। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने किसानों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में लाए गए धान को तौल कर दिखाने को भी कहा। इस दौरान उन्होंने तौल किए जा रहे किसान के धान साफ-सूथरा नही होेने तथा किसान मान सिंह की धान में निर्धारित मात्रा से अधिक नमी पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कृषक के धान की खरीदी पर रोक लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि संबंधित कृषक द्वारा धान की समुचित साफ-सफाई एवं नमी का प्रतिशत ठीक होनेे के उपरांत ही उसकी धान की खरीदी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित कृषकों को साफ-सूथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान ही बिक्री हेतु धान खरीदी केन्द्रों में लाने की समझाईश दी। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्र गुजरा में खरीदे गए धान को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए शेड का भी अवलोकन किया। इस मौके पर धान खरीदी केन्द्र गुजरा के अंतर्गत ग्राम सुवरबोड़ के कृषक श्री प्रबल सिंह लारिया द्वारा अभी कुछ दिन पूर्व हुए असमय वर्षा के कारण उनके खेत में पानी भरने से फसल खराब होने पर मुआवजा प्रदान करने की मांग की। कलेक्टर ने किसान श्री प्रबल सिंह की मांग को तत्काल संज्ञान में लेते हुए एसडीएम श्री सुरेश साहू को कृषक को मुआवजा प्रदान करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा एवं अधिकारियों ने धान खरीदी केन्द्र डौण्डी एवं गुदुम का भी निरीक्षण किया। धान खरीदी केन्द्र डौण्डी पहुँचरक कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक एवं अधिकारियों से अब तक के कुल रकबा समर्पण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आज अपने धान की बिक्री करने वाले कृषक इंदलराम, जयमत बाई का तत्काल रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने खरीदे गए धान बोरों को तौलकर दिखाने को कहा। धान बोरों की स्थिति ठीक नही होने एवं अत्यधिक फटे पुराने होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक एवं निगरानी समिति दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी के उपरांत धान बोरों की ठीक से सिलाई व्यक्त नही करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इन बोरों की तत्काल दुबारा सिलाई करने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए उन्होंने समिति प्रंधक श्री रजऊराम ठाकुर की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री राठिया को इनके विरूद्ध कार्रवाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने निगरानी दल में शामिल सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिदिन सुबह धान खरीदी केन्द्र में पहुँचकर इन सभी कार्यों का समुचित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत कलेक्टर एवं अधिकारियों ने धान खरीदी केन्द्र गुदुम में पहुँचकर वहाँ के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने खरीदी के उपरांत धान बोरों को तौल कर भी दिखाने को कहा। इसके अलावा उन्होंने नमी मापक यंत्र के माध्यम से धान में नमी की मात्रा की जाँच की। इस मौक पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्र गुदुम के नोडल अधिकारी की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा नोडल अधिकारी श्री चंद्रशेखर पटेल द्वारा अपने कार्य में अनुपस्थित रहने की जानकारी दिए जाने पर उनके विरूद्ध तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्र गुदुम के अंतर्गत शामिल गांवों में धान के पैदावार के संबंध में जानकारी लेते हुए पैदावार के आधार पर ही किसानों की धान खरीदी सुनिश्चित करने को कहा। श्रीमती मिश्रा ने धान खरीदी केन्द्रों में बारदानों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए बारदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने हेतु प्राप्त बारदानों का ठीक से छटनी कराने के निर्देश दिए।
इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने किसान कुटीर में पहुँचकर समिति प्रबंधक, डाटा आॅपरेटर आदि से धान खरीदी केन्द्रों में अब तक खरीदे गए धान की कुल मात्रा, ग्रामवार धान का औसत उत्पादन धान खरीदी केन्द्रों में कराए गए रकबा समर्पण आदि के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों, समिति प्रबंधकों एवं निगरानी दल में शामिल सभी अधिकारी-कर्मचारियों को रकबा समर्पण के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए किसानों के धान बिक्री के उपरांत अनिवार्य रूप से रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही बरते जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी केन्द्र के अंतर्गत सभी ग्रामों में एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन हेतु शेष रह गए किसानों के संख्या के संबंध में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मौके पर उपस्थित एसडीएम श्री सुरेश साहू को ऐसे सभी कृषकों को सूचित कर अनिवार्य रूप से उनका एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन सुनिश्चित कराने को कहा। कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी के सचिव को तलब कर धान खरीदी केन्द्रों के अंतर्गत लाईसेंसधारी, थोक एवं फुटकर व्यापारियों के संख्या के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होेंने यह जानकारी सभी धान खरीदी केन्द्रों में इसकी जानकारी प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए।
पुलिस बैरिकेडिंग का बड़ा असर शराब तस्कर,गौ तस्कर जैसे कई मामलों पर कसा शिकंजा
3 days ago
सौरम रोड की मुख्य नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी
4 days ago
सराय ने जीता पीपीएल (PPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
4 days ago
*डॉक्टर सहित 3 कर्मियों का वेतन कटा,
4 days ago
पैर फिसलने के कारण नहर में डूबने से बच्चे की हुई मौत
7 days ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट कन्हैया लाल गायारी गोपालपुर द्वारा खड़ावदा क्षेत्र में दादागिरी गरोठ थाना अंतर्गत खड़ावदा के पास गांव गोपालपुरा में कन्हैयालाल पिता भागीरथ गायरी का आतंक ग्राम गोपालपुर गोपालपुरा के रहने वाले मुकेश पिता प्रभु लाल गायारी 30 अप्रैल को अपने खेत पर पशु लेकर जा रहे थे तब अचानक उसके पास कन्हैयालाल गायारीआया और बोला कि तू पशुओं से मेरा नुकसान करवाता है जबकि उसका कोई नुकसान नहीं हुआ और बोला कि मेरी नली तोड़ी तूने ऐसा बोलकर गाली गलौज करने लगा उसके बाद में मारपीट पर उतारू हो गया मौके पर मुकेश के पिता वह रूपरा के एक ग्रामीण उपस्थित थे उनके सामने कन्हैयालाल ने मुकेश के साथ मारपीट की वह जान से मारने की धमकी दी वह फरियादी मुकेश कुमार गायरी गोपालपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई 30 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की इसमें आतंकी टाइप करतूत करने वाले कन्हैयालाल के होसले और बुलंद हो गए हैं और 7 दिन हो गए उसके बाद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से परिवार परेशान है वह कन्हैयालाल द्वारा बार-बार धमकी दी जा रही है कि तू मिल तुझे मैं देखता हूं तो इस विषय पर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करना चाहिए और मामला गंभीर है पुलिस को ध्यान देना चाहिए ऐसे सातीर बदमाश पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना चाहिए इस ओर गरोठ धाना ti साहब को तुरंत संज्ञान में लेकर करवाई करना चाहिएउक्त प्रार्थी आदतन अपराधी है इनके द्वारा ग्राम गोपालपुर के बलराम पिता नंदा जी विकलांग व्यक्ति हे जो लकड़ी से चलते उनकी जमीन भी इनके द्वारा 2 वर्ष तक विवाद करके पड़त एवं भगवान पिता बालचंद जी की जमीन 2 वर्ष तक पड़त रखवाई और इसी प्रकार बगदीराम पिता नंदा ये व्यक्ति भी विकलांग है उनकी जमीन की हड़पने की नियत से आए दिन विवाद कर रहा है और दो माह पहले ही इनके द्वारा बगदीराम के पुत्र विनोद के साथ भी आत्मघाती हमला किया गया और यह कहीं लोगों के साथ आए दिन अपराध करता रहता है इनकी विरोध कार्रवाई की इनके खिलाफ थाने में 10 आवेदन अन्य अन्य लोगों के द्वारा दे रखे हे खड़ावदा क्षेत्र में कन्हैया लाल गायूरी का आतंक किसी की जमीने पर जबरन कब्जा करता है तो किसी से मारपीट मारपीट करता है पुलिस को इस शातिर बदमाश पर सख्त एक्शन नहीं खिलाफ नहीं तो यह आगे चलकर बहुत बड़ा कांड कर सकता है इस समय रहते इसके ऊपर शिकंजा कसना जरूरी है क्योंकि यह गांव वालों से बदतमीजी से बात करता है वह पूरे गांव में दादागिरी करता है वह लोगों की जमीन है जबरदस्ती कब्जे में कर रखी है इसमें पैसे चार से पांच छह लोगों की जमीन इसके अंदर अंदर में है इसको तुरंत से तुरंत कार्रवाई करना चाहिए

रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट *सुवेंदु अधिकारी का पहला बड़ा फैसला?* 600 एकड़ जमीन BSF को सौंपने की तैयारी बंगाल में तत्काल बॉर्डर फेंसिंग के लिए फाइल पर होंगे हस्ताक्षर ✍️✍️✍️ *#Border Security* 🇮🇳

19/04/2026
मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि खास रिपोर्ट शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 86 किलो डोडाचूरा के साथ राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार भी जब्त शामगढ़ अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शामगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से 86 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत करीब 1.72 लाख रुपये आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन एवं एएसपी हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की टीम लगातार नशा तस्करों पर नजर रखे हुए थी। इसी दौरान गुरुवार को सउनि शारदा प्रसाद तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी की और कार (क्रमांक RJ 17 CB 6200) को रोका। 8.72 लाख का मशरूका जब्त पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर उसमें से 86 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया। पुलिस ने मौके से आरोपी नरेन्द्र सिंह उर्फ शंभु सिंह (36) पिता उमराव सिंह सोधिया राजपूत, निवासी ग्राम गुराड़िया जोगा (झालावाड़, राजस्थान) को गिरफ्तार किया। जब्त सामग्री का विवरण: डोडाचूरा: 86 किलो (कीमत ₹1,72,000) स्विफ्ट कार: (कीमत करीब ₹7,00,000) कुल मशरूका: ₹8,72,000 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज शामगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 120/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि तस्कर यह खेप कहाँ से लाया था और इसकी सप्लाई कहाँ की जानी थी। इनकी रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उपनिरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह दांगी, सउनि शारदा प्रसाद तिवारी, प्रआर धनपाल जाट, आरक्षक विकास राठौर, इरफान खान, हीरालाल, विशाल सिंह चन्द्रावत और चालक सुल्तान मंसूरी का विशेष योगदान रहा।