Uncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

बिलासपुर लाल खदान ट्रेन हादसा

बिलासपुर लाल खदान ट्रेन हादसा

 

बिलासपुर – मंगलवार दोपहर 1:30 बजे कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रही लोकल मेमू ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे रेलखंड पर अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा गतौरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच लालखदान के पास तोरवा थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, मेमू ट्रेन की एक बोगी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा कर उसके ऊपर चढ़ गई, जिसमें कई यात्री फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में भारी भीड़ लग गई।

फिलहाल हादसे में कितने यात्री घायल हुए हैं, इसका आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है, परंतु प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है। हादसे के कारण बिलासपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। रेलवे ने अन्य ट्रेनों को नियंत्रित कर वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो चुके हैं। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण सिग्नलिंग या तकनीकी त्रुटि बताया जा रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल है और इलाके में हड़कंप मच गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!