ताज़ा ख़बरें

सेंट्रल स्कूल के लिए चयनित 10 एकड़ भूमि पर 200 हाइव मुरुम डालकर किया जा रहा समतल

दल्लीराजहरा. नगर में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण करने के लिए प्रशासन ने नई जगह का चयन किया है। दल्लीराजहरा से लगे नगर पंचायत चिखलाकसा के अंतर्गत बारसाटोला के पास मुख्य मार्ग के किनारे रिक्त पड़ी 10 एकड़ सरकारी भूमिको चयनित किया गया है। प्रशासन उक्त भूमि का समतलीकरण करा रहा है।

ग्राम खर्रीटोला के पास केंद्रीय विद्यालय के लिए चयनित भूमि पर आने वाले गहरे गड्‌ढे को मुरूम डालकर बराबर किया जा रहा है। वही दो विशाल पहाड़ियों को जेसीबी के माध्यम से तोड़कर समतलीकरण किया जा रहा है ताकि भवन का सुंदर तरीके से निर्माण किया जा सके। गिधाली से अब तक 200 हाइवा में मुरुम लाकर यहां डाला जा चुका है। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय विद्यालय के लिए जगह का चयन दल्ली से डौंडी जाने बाले मार्ग पर गोटूलमुंडा के आगे सड़क किनारे की रिक्त भूमि का किया गया था लेकिन यह भूमि फॉरेस्ट के अंतर्गत बड़े झाड़ के आने कारण इसे निरस्त कर दिया गया|

देश 24 लाइव न्यूज रिपोर्टर – राजा खान जिला ब्योरों बालोद

बीएसपी स्कूल क्रमांक 6 में अस्थाई तौर पर शुरू होगा केंद्रीय विद्यालय

नया भवन निर्माण होने तक अस्थाई रूप से बीएसपी स्कूल नंबर 6 में केंद्रीय विद्यालय शुरू होगा, जिसकी प्रशासनिक तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी लगातार शासन प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। विद्यालय के मुख्य द्वार पर केंद्रीय

विद्यालय का बोर्ड लगा दिया गया है। एसडीएम सुरेश कुमार साहू भी कार्यों का जायजा ले चुके हैं। एसडीएम के आदेश पर बीएसपी ने समुचित प्रकाश व्यवस्था, ब्लैक बोर्ड व नए पंखे लगवाए हैं। विद्यालय के आसपास साफ

सफाई व सुरक्षा व्यवस्था की भी समुचित व्यवस्था की गई है|

नए कमरे का रंगरोगन व की जा चुकी मरम्मत

नए कमरे का रंगरोगन व मरम्मत की जा चुकी है। यहां 5 कमरों की मरम्मत की जा चुकी है। शुरू में यहां पहली से पांचवी तक की कक्षाएं लगेगी। प्रत्येक कमरे में 38 बच्चे होंगे। बीएसपी के उपमहाप्रबंधक नगरप्रशासक टाउनशिप मंगेश सेलकर और टाउनशिप सीनियर मैनेजर रमेश हेडाऊ व ठेकेदार कार्य को गति देने काफी रूचि ले रहे हैं।

नया भवन बनने तक स्कूल दो साल के के लिए चाहिए फिर लौटा देंगे

एसडीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर पर स्कूल जल्द शुरू करने का दबाव है। इसलिए कलेक्टर को काम की जानकारी देनी पड़ती है। नया भवन बनने के बाद स्कूल बीएसपी को लौटा दिया जाएगा। नगर पंचायत चिखलाकसा की अध्यक्ष कुंती देवांगन ने कहा कि उनके नगर पंचायत के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय बन रहा है। यहां के निवासियों के लिए हर्ष की बात है। हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। केंद्रीय विद्यालय का प्रस्तावित स्थल दल्लीराजहरा से लगे होने के कारण लोगों को आ जाने में भी सुगम होगा।

यह हमारे नगर के लिए गर्व की बात है

व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कहा कि दल्लीराजहरा से लगे नगर पंचायत चिखलाकसा में केंद्रीय विद्यालय बन रहा है, जो हमारे नगर के गर्व की बात है। केंद्रीय विद्यालय खुलने से शहर एवं आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!