देश 24 लाइव न्यूज रिपोर्टर राजा खान जिला ब्यूरो बालोद
केबीनेट मंत्री श्री नेताम एवं श्री कश्यप के साथ जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित श्री शरद पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रद्धांजली सभा में हुए शामिल
संत श्री रामकृष्ण दास महात्यागी एवं संत श्री राम जानकीदास महात्यागी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पुण्य भूमि माता कौशल्या की जन्मस्थली एवं एवं भगवान श्री रामचंद्र का ननिहाल होना हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों का सौभाग्य है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बड़े जुंगेरा स्थित मां कौशल्या धाम जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित शरद पूर्णिमा महोत्सव एवं श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा सांसद श्री भोजराज नाग के साथ मां कौशल्या धाम जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में पहुँचकर संत श्री राम कृष्ण दास महात्यागी एवं संत श्री राम जानकीदास महात्यागी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केबीनेट मंत्री श्री नेताम एवं श्री कश्यप तथा क्षेत्रीय सांसद श्री भोजराज नाग एवं अन्य अतिथियों के साथ पाटेश्वर आश्रम में स्थित श्री राम जानकीदास महात्यागी के समाधि स्थल में पहुँचकर पूजा-अर्चना कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे मचान वाले बाबा संत श्री राम कृष्णदास महात्यागी का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि जब मैं विधायक था तो उस समय अपने विधानसभा क्षेत्र में मचान वाले बाबा का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। इसके अलावा दिल्ली में भी उनके आश्रम में पहुँचकर मुझे उनके दर्शन करने का अवसर मिला।
इस अवसर पर श्री साय ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा से भगवान श्री रामचंद्र के अभिन्न संबंधों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्री रामचंद्र ने अपने 14 वर्ष के वनवास में से अधिकांश समय हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के धरती में व्यतीत किए हैं जो कि हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है।
उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में लगभग 19-20 महीने के अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ राज्य में हुए उल्लेखनीय विकास कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके सरकार के द्वारा राज्य में मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को पूरा कर लिया गया है।
श्री साय जी ने कहा कि हमारी सरकार विपुल खनिज संपदा से परिपूर्ण रत्नगर्भा भूमि छत्तीसगढ़ का निरंतर संरक्षण एवं संवर्धन कर देश के अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से इस पुनीत कार्य में शीघ्र सफलता हासिल करेंगे।
उन्होंने श्री राम कृष्णदास महात्यागी एवं श्री राम जानकीदास महात्यागी का स्मरण करते हुए यह कामना किया कि इन दोनों संत महापुरूषों का आशीर्वाद हम छत्तीसगढ़ वासियों को सदैव मिलता रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय केबीनेट मंत्रियों के साथ जामड़ी पाटेश्वर आश्रम स्थित साधना स्थल में पहुँचकर संत श्री राम बालकदास महात्यागी एवं श्रद्धालुजनों से मुलाकात भी की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माँ कौशल्या धाम जामड़ी पाटेश्वर आश्रम के संचालक संत श्री राम बालकदास महात्यागी ने मचान वाले बाबा के नाम से विख्यात संत श्री राम कृष्णदास महात्यागी के वनवासी क्षेत्र के लोगों केे जागृति हेतु किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने संत श्री राम कृष्णदास महात्यागी एवं अपने गुरू श्री राम जानकीदास महात्यागी के प्रति विनम्र श्रद्धांजली भी व्यक्त किया। उन्होंने जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में निर्मित माँ कौशल्या मंदिर को पूरे विश्व का एक मात्र माता कौशल्या की मंदिर बताते हुए इसे छत्तीसगढ़ वासियों के लिए परम सौभाग्य बताया। इस अवसर पर संत श्री राम बालकदास ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जामड़ी पाटेश्वर आश्रम तथा संत श्री राम कृष्णदास महात्यागी एवं संत श्री राम जानकीदास महात्यागी के प्रति असीम लगाव एवं अनुराग का उल्लेख करते हुए इसकी सराहना की। इस दौरान दुर्ग पुलिस रेंज के आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, मुख्य वन संरक्षक श्रीमती मर्सी बेला, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे।
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
5 days ago
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 53 मामलों की सुनवाई 🔹 6 परिवारों का हुआ सफल मिलन, 16 मामलों का निस्तारण
5 days ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
5 days ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
5 days ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
2 weeks ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट भारतीय टीम द्वारा T20 मैच जीतने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव द्वारा टीम को बधाई दी गई वही मंदसौर जिले में हर शो उल्लास से जश्न मनाया गया है जीत का ढोल नगाड़ा के साथ झूम झूम प्रशंसक बधाई दी व शुभकामनाएं दी भारत की टीम को जीतने पर आतिशबाजी की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत द्वारा T 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी।