छत्तीसगढ़ ने आज बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक बड़ा इतिहास रच दिया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने केवल 12 महीनों में राज्य की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग टनल (लेफ्ट हैंड साइड) का निर्माण पूरा कर लिया है। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ इंजीनियरिंग का शानदार उदाहरण है, बल्कि प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी नई जान फूंकने वाला है।
देश 24 लाइव न्यूज रिपोर्टर राजा खान जिला ब्यूरो बालोद
2.79 किलोमीटर लंबी यह टनल रायपुर–विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे (NH-130CD) का हिस्सा है। इसका निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की अभनपुर परियोजना इकाई द्वारा किया गया है। यह ट्विन ट्यूब टनल जब पूरी तरह तैयार हो जाएगी, तब रायपुर से विशाखापट्टनम तक की यात्रा में लगने वाला समय काफी घट जाएगा।
इससे व्यापार, उद्योग और राज्यों के बीच आवागमन को गति मिलेगी। खासकर छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश के बीच संपर्क पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। स्थानीय लोगों के लिए यह टनल रोजगार, व्यापार और पर्यटन के नए अवसर लेकर आई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह टनल समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि सड़क और परिवहन अधोसंरचना का विकास किसी भी राज्य की प्रगति की रीढ़ होता है।
सीएम साय ने आगे कहा कि इस टनल के जरिए पर्यटन, सामाजिक और आर्थिक जुड़ाव के नए रास्ते खुलेंगे। यह परियोजना प्रदेश की विकास यात्रा को और रफ्तार देगी।
पारिवारिक कलह से आहत छात्रा ने गंगा में लगाई छलांगः
5 days ago
थाना मुलमुला ग्राम मुरलीडीह शासकीय गोदाम के पीछे जुआ खेल रहे 06 जूवाडीयानों को पकड़ने में मिली सफलता थाना मुलमुला एवं अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
5 days ago
*उठो..लाल.. आब..आँखे..खोलो..अगर सरकारी विभागों के खिलाफ खबर हजम नही हो तो मीडिया को खण्डन छापने का बोलो।* *रतलाम ब्यूरो रिपोर्ट इमरान खान* रतलाम समाज की आँखे माने जाने वाला मीडिया अब जिम्मेदारों की आँखों की किरकिरी बनते जा रहे है। घोटाले, घपले, लापरवाहियां, खामियां,लेटलतीफी,मनमानी, रिश्वतखौरी आदि हर तरफ पसरी हुई है, मगर जिम्मेदार इन सभी बुराईयों को मौन स्वीकृति देकर या इन्हे अनदेखा कर इनके कारनामों की परते खोलने वालों पर लगाम कसने की तैयारी कर रहे है। बीते दिनों एक फतवा जारी हुआ है, जिसमें उल्लेख किया गया है कि प्रत्येक विभाग प्रमुख हर दिन सुबह अखबार पढ़ेगा, पोर्टल आदि खोलेगा और अपने या अपने विभाग से संबधित खबर को पढ़ेगा,देखेगा । अगर खबर सही है तो खबर में बताई गई बुराईयों को दूर करने का त्वरित प्रयास करेगा और अगर खबर विभाग प्रमुख को हजम नही होती है, तो इनकी जिम्मेदारी रहेगी कि वह खबर का खण्डन हर हाल में मीडिया वाले के माध्यम से उसी दिन कराए। अरे….खंडनबाजों…. अगर विभाग प्रमुख और अमला….इतना सजग और सेवाभावी होता तो जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों में 100-100 शिकायती आवेदन हर मंगलवार को नही पहुचते। जनता अपनी परेशानियों से लोहा लेते लेते आंदोलन और चक्काजाम आदि करने को मजबूर नही होती। लोग सूचना का अधिकार की तहत जानकारी लेने के लिए सालों से भटक रहे है और जिला पंचायत जैसे विभाग के अफसर उन्हे कार्यालय बुलाकर निपटाने की तैयारियों को अंजाम देने में लगे है। खंडन परम्परा को हवा देकर इसे स्थापित करने के अखबारों को अधकचरे और समय बैसमय समाचार देने वाले एक विभाग को भी पांबद किया गया है। इस विभाग के जिम्मेदार भी अखबार की कतरन संबधित विभाग के प्रमुख को भेज कर समाचारों में खंडन की संभावना खोजने का प्रयास करेगे। इधर मीडिया भी इतना फ्री नही बैठा है कि कुछ भी छापता छूपता रहे। अखबारों का तो 1 कालम 10 सेंटीमीटर हिस्सा ही लगभग 1 से 3 हजार तक बैठ रहा है। इस हिसाब से अगर सरकारी समाचार को छापकर विभागों को भुगतान के बिल भेजे जाएंगे? तो खर्च का हिसाब हर माह लाखों में बैठेगा। अब इधर अगर कोई जनता की आवाज, परेशानी, उसका शिकायती पत्र आदि मीडिया के माध्यम से उजागर करता है तो उसमें सुधार के प्रयास किए जाना चाहिए। इस तरह के फरमान से उन विभाग वालों की बल्ले बल्ले हो गई है, जो नामचीन और आदतन लापरवाह भ्रष्ट आचरण आदि की लिस्ट में शामिल है। राजस्व, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण, जल निगम, सडक़ परिवहन आदि विभागों के कारनामों और कार्यप्रणाली को को बीते दिनों दिशा समिति की बैठक में सांसद,विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उजागर बता दिया है कि जिले का विकास किस… अगति की और अग्रसर होता जा रहा है। कई विभागों की फाईले विगत माह से इधर से उधर गोते खा रही है, पहले नीचे वाले अफसर से अवलोकन कराओं और उसके बाद बड़े साहब की स्वीकृति लेने आओं। बहरहाल, अब समय आ गया है कि फरमान जारी करने वालों के दरबार में भांड मिरासियों की तरह इनका गुणगान करो। अगर इनके गायन के अनुसार सुर नही लगाया तो फजीहत हो सकती है। फिलहाल इस फरमान का पालन कौन-कौन, कब-कब करता है, ये आने वाले समय में पता चलेगा, फिलहाल… विभाग प्रमुख अपने विभागों की खबरे पढक़र खंडन-फंडन तैयार करने की तैयारियों का मसौदा तैयार कर रहे है या करवा रहे है।
6 days ago
झोपड़ी में आग लगने से भारी नुकसान सामान जलकर राख; मुआवजे की मांग
6 days ago
झोपड़ी में भीषण आग लगने से भरी नुकसान की पीड़िता ने की मुआवजे की मांग
6 days ago
आग लगने से भारी नुकसान
1 week ago
बहराइच-: आईजी देवीपाटन मंडल ने 13 विवेचकों को किया निलंबित,,,बहराइच के 8 उपनिरीक्षक निलंबित किए गए,,,,गोंडा में दो
1 week ago
हिमानी फाउंडेशन द्वारा प्रतिभा सम्मान का आयोजन रखा गया जिसमें सम्मानित बच्चे में बगलाई के बच्चे आगे रहे
1 week ago
24 हजार के मुकाबले 6 हजार पशुओं को ही लगा टीका
1 week ago
एक कदम गाँव की ओर अमोदी के युवाओं का संकल्प स्वयं भी बढ़ेंगे गाँव को भी बढ़ाएंगे