अन्य खबरेताज़ा ख़बरें

लखनऊ उत्तर प्रदेश। इतने आरोपों के बाद भी जिंदा है घंटाघर पर अवैध मेला .भ्रष्टाचार और अवैध संचालन के बाद भी कार्रवाई का नाम नही। रिपोर्ट राजेश कुमार यादव

*लखनऊ: इतने आरोपों के बाद भी ज़िंदा है घंटाघर पर अवैध मेला…*

*भ्रष्टाचार और अवैध संचालन के बाद भी कार्यवाही का नामों निशान नहीं….*

लखनऊ से  राजेश कुमार यादव की खास रिपोर्ट

लखनऊ उत्तरप्रदेश

 

 

राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित घंटाघर पर कुछ दिनों पहले हुसैनाबाद ट्रस्ट और पार्षद की अवैध वसूली, बिजली विभाग और नगर निगम की मिलीभगत के बारे में जिक्र किया गया था। जिक्र करने के बाद, आज भी बड़े ही धड़ल्ले से अवैध मेला जारी है। अवैध तरीके से ली जा रही बिजली, अवैध तरीके से लगी दुकानें और पुलिस का सहयोग आज भी जारी…

अवैध मेले में एक ठेले वाले से लेकर एक स्टॉल वाले तक ₹50 की पर्ची पर रोजाना की अवैध वसूली आज भी जारी है। जिसे हुसैनाबाद ट्रस्ट और पार्षद की मिली भगत से चलाया जा रहा है। वहीं चोरी की बिजली पर जेई से लेकर अधिशासी अभियंता की मिलीभगत होने की खुशबू आज भी मिल रही है। वहीं दुकान लगाने की अनुमति नगर निगम से मिला हो या ना मिली हो, नगर निगम के जिम्मेदार आज तक झांकने नहीं गए, और क्यों जाएं, जब नगर निगम की झोली अवैध वसूली से भर रही हो। वहीं इस मेले में कुछ कृत्य दबंगई के भी दिखे, जिसमें पुलिस की अनदेखी, अवैध वसूली की हिस्सेदारी में वफादारी के तौर झलकती है….

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!