Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

भाजपा ने पंचायत व एम एल सी चुनाव के लिए भरी हुंकार

ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

भाजपा द्वारा आयोजित की गई बैठक   बाँदा l आगामी त्रिस्तरीय पंचायत व शिक्षक,स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा ने बिगुल बजा दिया है l सभी मण्डल , सेक्टर व बूथ समितियों की सक्रिय कर दिया गया है साथ ही कार्यकर्ताओं को संपर्क अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए कहा गया है l इन चुनाओं को फ़तेह करने के लिए भाजपा ने विधानसभा व मण्डल स्तर पर बैठकें शुरू कर दी है l अतर्रा मण्डल की रामजानकी मंदिर में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नि.जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पंचायत व एम एल सी चुनाव जीतने के लिए मतदाता पूंरीक्षण आवश्यक जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा वोट बनाये जा सकें l प्रयागराज खंड स्नातक,शिक्षक एम एल सी का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है जिसको लेकर अभी से तैयरी शुरू कर दें l उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में ऐसे प्रत्याशी का चयन हो जो जन सेवा के भाव से प्रेरित हो l उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 दिसंबर सभी के लिए प्रेरणा व गर्व का अवसर है l प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने राष्ट्र निर्माण की नई ऊंचाईयां हासिल की हैँ l सेवा, समर्पण व सुशासन की उनकी कार्यशैली ने वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान को और सशक्त किया है l बैठक में मण्डल अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह, प्रभारी गिरिजेश तिवारी, प्रवासी देवेश भदौरिया के अलावा दिनेश गुप्ता, दीन दयाल , उदित नारायण द्विवेदी, वेद निराला, अनिल सैनी, तिंदवारी व जसपुरा मण्डल की बैठक को सम्बोधित करते हुए जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि सेवा पखवाडा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , पंडित दीन दयाल उपाध्याय, महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व , कृतित्व और जीवन मूल्यो से प्रेरणा लेकर समाज के गरीब, वंचित व शोषित वर्गों कि सेवा का सुअवसर है l इसी प्रकार जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बाँदा दक्षिणी व उत्तरी मण्डलों की बैठक में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वाहन किया l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!