Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा ने गोरखपुर मंदिर में गौ संरक्षण को लेकर की विशेष चर्चा

ब्यूरो रिपोर्ट.. अनुराग तिवारी

गौ रक्षा समिति के सदस्यों ने गोरखपुर में गोवंश के बारे चर्चा किया बांदा.संत शिरोमणि महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति द्वारा स्वरांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था इसी दौरान बांदा से विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शालमिल हुए उन्होंने गोरखपुर मंदिर के प्रमुख सचिव द्वारिका तिवारी एवं प्रमुख पुजारी कमलनाथ महाराज से औपचारिक मुलाकात कर गौ संरक्षण को लेकर विशेष चर्चा किया इस दौरान अवगत कराया कि बुंदेलखंड स्तर पर अन्ना गोवंश एक मुद्दा बना हुआ है जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहे है लेकिन इस कार्य को क्षेत्रीय जिम्मेदार अधिकारी जमीन पर सही तरीके से काम नहीं कर रहे है l जब की गोवंश को लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं लेकिन योजनाए आम जनमानस तक नहीं पहुंच रही इसी दौरान गौ रक्षा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे के द्वारा गोरखनाथ मंदिर पर संचालित गौशाला का भ्रमण कर देखा की गौशाला में गोवंश की समुचित व्यवस्था की गई है ऐसी व्यवस्थाएं प्रदेश की सभी गौशाला में होनी चाहिए l

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!