गुरु पूर्णिमा पर्व पर शिष्यों द्वारा गुरु को नमन करते हुए
बांदा l गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु के आश्रम में पहुंच कर शिष्यों ने विधि विधान से पूजा आरती करते करते हुए गुरु के प्रति श्रद्धा श्रद्धा जताई जनपद के प्रसिद्ध मौनीबाबा धाम में भाजपा पूर्व मिडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने अवधूत आश्रम में पहुंच कर मौनी बाबा अवधूत के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए आरती पूजन किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में एकत्रित शिष्यों व भक्तों ने भी विधि विधान से गोलोकवासी अवधूत मौनी की चरण पादुका का पूजन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि इस आश्रम में भारत सरकार के ग्रह मंत्री अमित शाह भी आ चुके है l इसके आलावा कई राजनेता आ कर स्वामी जी के चरणों का आशीर्वाद ले चुके है l वहीं पंडित उमाकांत त्रिवेदी ने कहा कि गुरु और शिष्य का बहुत ही पवित्र रिश्ता होता है l यह पर्व पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यासजी का जन्मदिवस माना जाता है. वेद व्यास ने महाभारत,अठारह पुराण, श्रीमद्भागवत, ब्रह्मसूत्र जैसे महान ग्रंथ की रचना की थी और चारों वेदों का संकलन भी किया था. इसलिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है जो अपने शिष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है l