Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेशराजस्थान

फतेहपुर में किया गया एक दिवसीय वृक्षारोपण कार्यशाला का आयोजन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए किया प्रेरित

सीकर. फतेहपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हुडेरा में फतेहपुर पंचायत समिति के समस्त सरपंचों, ग्राम विकास अधिकारियों, कनिष्ठ सहायकों, कनिष्ठ तकनिकी सहायकों की एक दिवसीय वृक्षारोपण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने राज्य सरकार की मंशानुसार हरित सीकर के लिए सभी संभागियों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक वृक्ष लगायें तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम में आम जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए चारागाह विकास, मुक्तिधाम, कब्रिस्तान, गौशाला, राजकीय परिसर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यशाला में अधिशाषी अभियन्ता, ईजीएस रमजान अली खान ने वृक्षारोपण करने की तकनिकी जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में फतेहपुर विकास अधिकारी जयराम आर्य, सहायक अभियन्ता राजेश कुमार शर्मा आदि ने भाग लिया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!