Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें
Trending

4 महीने पहले हुई थी युवक की शादी , घर मे फंदे से लटका मिला शव 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

4 महीने पहले हुई थी युवक की शादी , घर मे फंदे से लटका मिला शव

 

 

अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव दभी सोमवार की सुबह एक युवक का शव उसी के घर में फंदे पर लटका मिला मिलने से ग्रामीणों में खलबली मच गई । युवक की मौत की सूचना पर मृतक के ससुराल पक्ष के लोग गांव पहुंच गए और हंगामा कर दिया । लोगों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए खबर पुलिस को दे दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है । मोत की खबर से परिजन बेहाल हैं । जानकारी के मुताबिक , गांव भी निवासी राहुल पुत्र भारत सिंह की शादी चार महीने पहले थाना दादों के गांव भाय निवासी रुपेश पुत्री अनार सिंह के साथ हुई थी । मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल की पत्नी करीब एक माह से अपने मायके में रह रही रात राहुल ने पत्नी से फोन पर बात की थी । उसके बाद परिवार के सदस्य सो गए । सोमवार सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो देखा कि 22 वर्षीय राहुल का शव कमरे में लगी खुंटी के सहारे गले में फंदा लगाकर लटका हुआ था । कमरे का नजारा देख सभी के होश उड़ गए । चीख – पुकार की आवज सुनकर पड़ोसी व महिलाये एकत्रित हो गए । परिजन करीब बारह बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए मरघट लेजा रहे थे । इसी दौरान राहुल के ससुराल पक्ष से लोग पर आ गए । उन्होंने हंगामा कर दिया और मौत को संदिग्ध बताकर पुलिस को सूचना दी ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!