Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसोनभद्र

पेड़ पौधों का त्याग बलिदान का जीवन है प्रत्येक ब्यक्ति 5 पेड़ लगाये-अहिंसा सेवा पार्टी

महेश अग्रहरी संवादाता

 

ओबरा
पौधा रोपण अभियान को लेकर अहिंसा सेवा पार्टी जागरूकता अभियान चला रही है उसी क्रम आज ओबरा तहसील में बरिष्ठ अधिवक्ता बरिष्ठ समाज सेवी पुष्प राज पांडेय जी व आम जनो को जागरूता अपील पर्चा देते हुए अहिंसा सेवा पार्टी के अध्यक्ष जनसेवक विजय शंकर यादव ने कहा कि
अहिंसा सेवा पार्टी का आदर्श पेड़ पौधे! त्याग बलिदान की मूरत पेड़ पौधे आप विचार करे तो पाएंगे कि पेड़ पौधे सदैव सेवा भाव से अपना जीवन जीते है। मानव की जिम्मेदारी बनती है कि इनकी सेवा करे इनको संरक्षण दे। परन्तु मानव पेड़ पौधों को अपने जरूरतों का साधन समझ लिया है। जिससे निरन्तर पेड़ पौधों की संख्या घटती जा रही है। मानव अपने जरूरतों को सिर्फ ध्यान रख रहा है मानव यह भूल गया कि पेड़ पौधे भी उसकी जरूरत है। हर ब्यक्ति को अपने घर आंगन में पेड़ पौधों को जगह देनी चाहिए।पेड़ पौधे है तो जीवन है जिसे मानव को समझना होगा। आप भारतीय सम्मानित नागरिकों से अपील करती है कि आप कम से कम 5 पौधो का रोपण प्रति वर्ष जरूर करे आप का यह कार्य आप के अच्छे कर्मों के साथ साथ जन हित मे होगा।
संगठन द्वारा पौधा रोपण अभियान पिछले कई वर्षों चलाया जा रहा है।अहिंसा सेवा पार्टी जागरूकता अभियान के साथ साथ पौधा रोपण अभियान चलाती रहेगी। मौके पर संगठन के आनंद तिवारी अफजल अहमद सुरेन्द भारती सन्तोष कुमार अंतु कुमार राकेश सुमित राम प्रकाश सुनील प्रजापति इत्यादि उपस्थित रहे।
विजय शंकर यादव छात्र नेता/जनसेवक
राष्टीय अध्यक्ष अहिंसा सेवा पार्टी

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!