Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

बरबीघा में दूसरे के बदले परीक्षा देते हैं मुन्ना भाई अरेस्ट किए गए।

👉दूसरे के बदले परीक्षा देते मुन्ना भाई अरेस्ट किए गए, शेखपुरा में इग्नू TEE का चल रहा था परीक्षा, परीक्षार्थी किए गए निष्कासित।

👉 शेखपुरा/ बरबीघा/ एसकेआर कॉलेज परीक्षा केंद्र/ इग्नू टी ई ई प्रथम वर्ष की परीक्षा: शेखपुरा जिला के अंतर्गत पड़ने वाला कॉलेज यानी बरबीघा कॉलेज स्थित एसकेआर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर चल रहे इग्नू के टी ई ई प्रथम वर्ष की परीक्षा के दौरान अपने सहोदर भाई के बदले परीक्षा देते मुन्ना भाई जांच के दौरान पकड़ा गया। गया युवक नगर थाना क्षेत्र के सूरदासपुर गांव निवासी छोटन पंडित का बेटा सतीश कुमार बताया जा रहा है।
👉 बताते चले कि इसके पकड़े जाने के बाद कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर नवल प्रसाद ने बरबीघा थाना पुलिस के हवालेकर दिया। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि इग्नू टी ई ई प्रथम वर्ष की परीक्षा केंद्र इस कॉलेज में बनाया गया है। इस परीक्षा में 85 की संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
👉 आपको बता दे की परीक्षा के दौरान आज अपराह्न जांच के क्रम में फर्जी परीक्षार्थी एसकेआर कॉलेज से पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया युवक के भाई के बदले परीक्षा केंद्र में बैठकर परीक्षा देने की बात स्वीकार किया है।
👉 दरअसल परीक्षा में परीक्षार्थी रोहित कुमार को निष्कासित करते हुए पकड़े गए मुन्ना भाई के खिलाफ स्थानीय थाना में एक प्राथमिक के दर्ज कराई गई है। इस पर थाना अध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिक की दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
👉 इसे भी पढ़ें : सिगरेट उधर में नहीं देने पर दुकान में तोड़फोड़, शेखपुरा के फिरंगी बीघा गांव में मारपीट में तीन लोग जख्मी, सभी अस्पताल में भर्ती कराए गए.

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!