ताज़ा ख़बरें

अगले 48 घंटों में विदर्भ, मराठवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी

विदर्भ में भरी बारिश की संभावना


समीर वानखेड़े जिला प्रतिनिधि चंद्रपुर महाराष्ट्र:
मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसून आने की संभावना है. मुंबई और ठाणे जिलों में भी भारी बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए येलो रेन अलर्ट जारी किया है। कोंकण में आज भारी बारिश देखने को मिलेगी. आईएमडी ने क्षेत्र में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 
भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज उत्तरी कोंकण, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बिजली और गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा विदर्भ में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. विदर्भ के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने इस समय 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की भी भविष्यवाणी की है।
पिछले 24 घंटों में कोंकण और मराठवाड़ा में भारी बारिश हो रही है। अगले 48 घंटों में भी भारी बारिश की आशंका है. सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़ जिलों में भारी बारिश हो रही है. आईएमडी के अनुसार, उत्तरी कोंकण, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं और मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!