Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में रेनबो चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में रेनबो चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

 

समाजसेवी संस्था सनातन प्रतिभा फाउंडेशन ( मेरी संस्कृति मेरी पहचान ) के बैनर तले और आयुष म्यूजिक लेबल के विशेष सहयोग से गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में फलक कम्पाउंड में रेनबो चित्रकला प्रतियोगिता सीजन 2 का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए सनातन धर्म से संबंधित पौराणिक मन्दिरों , 33 कोटि देवी देवताओं , भारत के महापुरुषों , वीरांगनाओं एवं क्रांतिकारियों के चित्रों को देखकर दर्शकों का हृदय प्रफुल्लित हो उठा । प्रतियोगिता में लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया । प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 100 रुपये का नकद पुरस्कार , ट्रॉफी , मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । प्रतियोगिता में आर्टिस्ट मिंटू , पारस मणि एवं डॉ . मृदुल शांडिल्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई । कार्यक्रम का संचालन अभिषेक सक्सैना सनातनी ने किया । प्रतियोगिता में सांगवान लैंडको प्रा . लि . के प्रबंध निदेशक डॉ . नरेंद्र सांगवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । विशेष अतिथि के रूप श्वेता शर्मा , यशु शर्मा , विक्रांत गर्ग , अर्चना फौजदार , विशु राजपाल , जॉली वार्ष्णेय , आस्था शर्मा , दिव्या वार्ष्णेय एवं राकेश बघेल उपस्थित रहे । इस मौके पर आयुष सक्सैना , सचिव आशु सिंघल , साक्षी डोगरा , उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल , उपसचिव अंकित वार्ष्णेय , कोषाध्यक्ष विवेक सक्सैना , वेदिका शर्मा , राखी गनवानी , कन्हैया स्वरुप सक्सैना , अग्नेश यादव , सारांश सिंह एवं शिवानी सक्सैना उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!