देवास। जिला अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों व अधिकारियों का मई माह का वेतन अभी तक नहीं मिला है। जिसके कारण बुधवार को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पहुंचकर डॉ. शिवेन्द्र मिश्रा को कार्यालय में बुधवार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बताया गया कि नियमित मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों का मई माह का वेतन आज दिनांक तक नहीं मिला है। जिसके कारण उन्हें वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। राजेश दुबे जिला अध्यक्ष न्यू बहुउ्द्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मप्र ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों का माह मई का वेतन आज 12 जून हो गई है। अभी तक आहरण नहीं हुआ है। यहां
लेखाधिकारी से चर्चा की गई उन्होंने सीएमएचओ की आईडी नहीं बन रही है। यहां आकर बात की गई तो कहा गया कि ट्रेजरी वाली मेडम आईडी एप्रोच नहीं कर रही है। सीएमएचओ शिवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि चुकी अभी सीएमएचओ का कार्य नया हुआ है। साइन इन अथारिटी होती है वह ट्रेजरी से होती है। हम लोगों ने पुरी प्रोसेस कर दी है। जैसे ही ट्रेजरी से यस होगा इनकी सैलेरी आ जाएगी। एक माह का वेतन है। मुश्किल से एक दो दिन में इनकी सभी सैलेरी आ जाएगी।
आपातकालीन मरीजों के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
1 day ago
सीहोर में 12 हजार लीटर केरोसिन आवंटित, पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ
1 day ago
केरोसिन तेल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
1 day ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
1 day ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
1 day ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
1 week ago
सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार
1 week ago
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे का चिरगांव में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
1 week ago
दुष्कर्म के वांछित आरोपी को समथर पुलिस ने किया गिरफ्तार