Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

*दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी युवक पुलिस ने किया गिरफ्तार

*दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी युवक पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

मैनपुरी बेवर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।दो दिन पूर्व दुष्कर्म आरोपी ने अपने दोस्त की आंखों से नेत्रहीन बहन के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मंगलवार को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया ओर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया।

  • बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र का दोस्त राजनगर निवासी राहुल पुत्र दिनेश पुत्र के साथ पुताई करने का काम करता हैं। सोमवार की रात दिनेश ने उसके पुत्र के साथ शराब पी और उसके ही घर में सो गया। रात में दिनेश ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। शोर होने पर परिवार के लोग जागे तो आरोपी मौका पाकर भाग निकला। बेवर थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया ओर उसे मझोला पुल के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!