Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

महिला शक्ति ने रक्तदान कर पेश की मानवता की मिशाल

*महिला शक्ति ने रक्तदान कर पेश की मानवता की मिशाल*

 

रिपोर्ट – नाहर सिंह मीना धौलपुर

12 जून!
धौलपुर:- सोच बदलो गांव बदलो टीम के रक्तदाताओं की रक्त के प्रति जागरूकता काम आ रही है पहले लोग अपने परिजनों को रक्त देने से डरते थे लेकिन आज महिला शक्ति भी आगे आकर रक्तदान कर रही है,

*लोग कहते है रक्तदान से कमजोरी आती है,*

*तोड़कर सारे भ्रम बेटियां रक्तदान कर जाती है,*
आज जिले के सरमथुरा उपखंड के गांव कृष्णापुरा (बथु

आखो) धर्मवाई पत्नी लोकेश जो कैंसर से पीड़ित थी उनको ब्लड की जरूरत थी कोई भी परिजन और रिश्तेदार रक्तदान करने में सक्षम नहीं था क्योंकि कैंसर मरीज को अक्सर रक्त की आवश्यकता होती है किसी परिजन को रक्तदान किए हुए तीन माह नही हुए थे, उन्होंने अपनी समस्या सोच बदलो गांव बदलो टीम के रक्तदाता राजकुमार को बताई राजकुमार ने टीम के सक्रिय सदस्य कमलसिंह को केस

के बारे में बताया कमलसिंह ने टीम के व्हाट्सएप ग्रुप में जैसे ही सूचना को डाला तुरंत रतियापुरा निवासी गजेंद्र ने केस देखा गजेंद्र उस समय भटिंडा रेलवे में ड्यूटी पर थे उन्होंने बिना देरी किए अपनी चाची अनीता मीना पत्नी रामवीर मीना को केस के बारे में बताया अनीता बिना समय गवाए तुरंत ब्लड बैंक पहुंची और अपने जीवन का दूसरा रक्तदान कर मरीज को जीवनदान दिया,
अनीता के पति रामवीर और उनकी बेटी भी अक्सर रक्तदान कर जरूरतमंद की मदद करते रहते है !

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!