ताज़ा ख़बरें

आंगनबाडी केन्द्रों पर लाभार्थियों में किया जायेगा सामग्रियों का वितरण

आंगनबाडी केन्द्रों पर लाभार्थियों में किया जायेगा सामग्रियों का वितरण

उक्त सामग्रियों का वितरण 13 व 14 जून को किया जाएगा

जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाडी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है। यह सामग्री माह मई 2024 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है। जनपद के पडरौना, नेबुआ नौरंगिया, विशुनपुरा, कप्तानगंज,रामकोला, तमकुहीराज के परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केन्द्रो से सामग्री का वितरण दिनांक 13व 14 जून 2024 को किया जायेगा। उक्त दिवस को विकास खण्ड, पडरौना, नेबूआ नौरंगिया, विशुनपुरा, कप्तानगंज, रामकोला,के सीडीपीओ व मुख्य सेविका भ्रमण शील रहेंगे एवं कम से कम 05 केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने बताया कि 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को 1 कि0ग्रा0 गेहूं दलिया, 1 कि0ग्रा0 फोर्टीफाइड राइस ,1 कि0ग्रा0 चना दाल ,455 मि0ली0 खाद्य तेल प्रति माह ,3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को 500 ग्राम गेहूं दलिया ,500 ग्राम फॉर्टिफाइड राइस ,500 ग्राम चना दाल प्रति माह, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को 1.5 कि0ग्रा0 गेहूं दलिया ,1.5 फोर्टीफाइड राइस, 1.5 कि0ग्रा0चना दाल ,455 मि0ली0 खाद्य तेल प्रति माह तथा अति कुपोषित बच्चों को 1.5 कि0ग्रा0 गेहूं दलिया, 1.5 कि0ग्रा0 फोर्टीफाइड राइस, 1.5 कि0ग्रा0 चना दाल, 455 मि0ली0 खाद्य तेल प्रति माह देय है।
उन्होंने समस्त संबंधित को निर्देशित किया है की उक्त दिवस को संबंधित ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह भी वितरण स्थल पर उपस्थित रहेंगे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के द्वारा 13 एवं 14 जून 2024 को वितरण किए जाने की सूचना ग्राम प्रधान और अन्य जन् प्रतिनिधियों को दिया जाएगा

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!