Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंबिहारबेतिया

बगहा में हुई 26 एमएम बारिश, उमस से मिली राहत

बगहा पश्चिमी चम्पारण संवाददाता मो.अमशाद खान की रिपोर्ट

बगहा पुलिस जिले में गुरुवार की सुबह हुई आंधी पानी से उमसभरी गर्मी से लोगो को काफी राहत मिली है। वही दूसरी ओर इस बारिश से गन्ना एवं धान के बिचरे को भी काफी लाभ पहुंचा है । गुरुवार को बगहा में 26 एमएम बारिश हुई। जिससे गन्ना और धान के फसलों को काफी राहत मिली है। वही इस बारिश से नगर में जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो रही हैं। बरसात पूर्व नगर के नालियों की सफाई का नगर प्रशासन का दावा इस बारिश के बाद खोखला दिखाई दे रहा है। नगर के प्रायः सभी वार्डो के मोहल्ले में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है । जिससे नगर के लोगो को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!